BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, जानें शहर का हाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 25, 2022

11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, जानें शहर का हाल




रेवांचल टाईम्स: मध्‍य प्रदेश के मौसम के बदलने से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है और बर्फीली हवाओं का दौर शुरु हो गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान रायसेन में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 25 जनवरी 2022 को 11 जिलों में शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 2 दर्जन जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है।अभी दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, जनवरी महीने के अंत तक 4 कड़ाके की ठंड रहेगी। बुंदेलखंड, महाकोशल और बघेलखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री और पश्चिमी इलाके जैसे- भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बनने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।आज मंगलवार को रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग (MP Weather Update Today 25 January 2022)के अनुसार, ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में तेज ठंड का असर देखने को मिल रहा है। भोपाल में रात का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस आ गया जबकि सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान धार एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया। धार में शीतलहर के साथ इंदौर, बैतूल, रायसेन, शाजापुर एवं उज्जैन में तीव्र शीतल दिन रहा। भोपाल, छिंदवाड़ा, गुना, रतलाम, खंडवा, खरगोन, सागर एवं टीकमगढ़ में शीतल दिन रहा।

No comments:

Post a Comment